प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहेगा लालकुआं बाजार

खबर शेयर करें -

-कोविड की रोकथाम के लिए भीड़ रोकना आवश्यक : एसडीएम

लालकुआं। उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं नगर पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया।  स्थानीय तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि कोविड-19 की चेन तोडऩे के लिए क्षेत्र में भीड़-भाड़ रोकना और सरकार द्वारा कोविड-19  के लिए बनाई गई गाइड-लाइन का  पालन कराना प्रशासन का उद्देश्य है। इसी को लेकर सप्ताह में एक दिन पूरे बाजार में साप्ताहिक बंदी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन व्यापार मंडल के सहयोग से लालकुआं क्षेत्र में पूर्ण बंदी होनी चाहिए। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी करा दी जाए, इसमें व्यापार मंडल को कोई आपत्ति नहीं है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस साप्ताहिक बंदी में सहयोग करेंगे। इस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को लालकुआं क्षेत्र में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान नगर पंचायत से नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी की सूचना दे दी जाएगी। बैठक में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता संजय जोशी और भुवन पांडे मौजूद थे। इधर नगर पंचायत लालकुआं ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से नगर में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दो दर्जन लोगों के चालान किए गए। लोगों को मास्क वितरित किए गये। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने भी सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट में चैकिंग अभियान चलाया, जिसमें 2 दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गये।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  एसडीएम ऋचा सिंह ने कोरोना जांच के लिए लोगों से की सहयोग की अपील

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999