लालकुआं-रेलवे स्टेशन में फिटलाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में लगी आग

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रेलवे स्टेशन में फिटलाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में अचानक लग गई। जिसके चलते लाखों रुपए की रेल संपत्ति के नुकसान की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग पौने नों बजे रेलवे स्टेशन के पिट लाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में से तेज आग की लपेट निकलने लगी। अपरा तफरी के माहौल के बीच रेल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की। वहीं उक्त कंप्रेसर रूम से 10 मीटर की दूरी में स्थित यार्ड में खड़ी आईओसी डिपो को पेट्रोलियम पदार्थ लाने वाली रेलगाड़ी को आनन-फानन में वहां से हटाया गया तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें -  जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कार रोड बिंदुखत्ता में हुआ वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ


रेलवे सूत्रों के मुताबिक उक्त कंप्रेसर रूम में रखें लाखों रुपए के रेल उपकरण जलकर राख हो गए हैं। जिसकी सूचना मंडल मुख्यालय को दे दी गई है। इधर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999