छात्र ने अपनी नाबालिक सहपाठी को बहला फुसलाकर होटल में ले जाकर किया गंदा काम

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले के कनखल में एक छात्र अपनी नाबालिग सहपाठी को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

कनखल में छात्र ने नाबालिग सहपाठी के साथ किया दुष्कर्म
कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को उसका सहपाठी बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट: दो सप्ताह में बताए राज्य सरकार, सांसदों-विधायकों पर कितने आपराधिक मुकदमे

छात्रा के विरोध करने पर दी धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा कनखल क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। छात्रा को उसी की कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र बहला-फुसलाकर अपने साथ होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें -  आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत स्कूल में कराई गई प्रतियोगिता में छात्रों को मिला ये स्थान

छात्रा की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
दुष्कर्म के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। जैसे-तैसे छात्रा अपने घर पहुंची। जहां उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। छात्रा की तबीयत धीरे-धीरे ज्यादा खराब होने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी बालिग है या नाबालिग अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपित छात्र के खिलाफ छात्रा के पिता की शिकायत पर पॉक्सो आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999