लालकुआं नगर पंचायत को मिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़– स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 व विभिन्न मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नगर पंचायत लालकुआं को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए लालकुआं नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया जाएगा।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों पर किए गए मूल्यांकन में लालकुआं नगर पंचायत ने नगर पंचायत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। पुरस्कार वितरण समारोह 1 अक्टूबर 2025 को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पंचायत लालकुआं के को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  Neeraj Chopra और Himani Mor की लव मैरिज है या अरेंज? हो गया खुलासा, जल्द होगी रिसेप्शन पार्टी

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यह उपलब्धि नगर पंचायत लालकुआं ही नहीं, बल्कि समस्त नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि “लालकुआं नगर पंचायत का पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना नगरवासियों की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है। यह पुरस्कार लालकुआं की जनता को समर्पित है। मैं सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हम मिलकर लालकुआं को निरंतर स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य आगे भी जारी रखेंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999