दोस्‍तों के बुलाने पर बर्फबारी देखने गया था युवक, रानीखेत बाजार में डंपर ने कुचला; घर लौटा शव

खबर शेयर करें -

रानीखेत। सदर बाजार में घूमने निकले युवा व्यापारी को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। आरोपित डंपर चालक फरार है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जरूरी बाजार निवासी 30 वर्षीय लव साह पुत्र भारत साह बीते शुक्रवार की देर रात भोजन करने के बाद सदर बाजार की ओर निकला था। बताया जा रहा कि उसके दोस्तों का फोन आया था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं बाजार में युवक से नगदी, मोबाइल, सोने की अंगूठी लूटी, खाते से रुपए भी उड़ाये, पीड़ितों ने एक आरोपी को फिल्मी स्टाइल में दबोच कर पुलिस को सौंपा…….. देखें सीसीटीवी वीडियो

बर्फ देखने और मिलने की बात पर लव पहुंचा ही था कि गांधी चौक की ओर से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने लव साह को चपेट में ले लिया। गंभीर चोट पहुंचने से युवा व्यापारी ने दम तोड़ दिया। हालांकि उसे चिकित्सालय ले जाया गया। इधर कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपित डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह रामनगर का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Lionel Messi India Tour: मुंबई के लिए रवाना हुए मेसी, सेलेब्स के साथ खेलेंगे मैच, विराट कोहली भी करेंगे मुलाकात
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999