केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी, पड़ रही कड़ाके की सर्दी

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। आखिरकार मौसम ने करवट लेते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी है। केदारनाथ में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैै। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार रात से ही केदारनाथ धाम समेत छह हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, शुक्रवारको पूरे दिन बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा, देर शाम तक केदारनाथ में एक फीट तक बर्फ जम गई थी।वहीं तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण, मद्महेश्वर, चोपता, दुगलविट्टा समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला सुबह शुरू हो गया था और पूरे दिन चलता रहा। घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चोपता-मंडल मोटर मार्ग पर भी बर्फबारी से वाहन फिसले।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999