लालकुआं: SDM रेखा कोहली ने बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

खबर शेयर करें -

लालकुआं: उप जिलाधिकारी ने बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

लालकुआं: उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने नगर पंचायत प्रशासन के साथ लालकुआं बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील और व्यस्त स्थानों से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -प्रेमिका के नाबालिक होते प्रेमी ने बने शादी का झांसा देकर संबंध,बालिक होते किया माना, हुआ फिर यह

इसके अलावा उप जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र नगर पंचायत द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित तहसील प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999