लालकुआँ- यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुटी

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- यहाँ हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस।

जानकारी के अनुसार देर रात्रि वन विकास निगम के डीपो नंबर 4 के सामने हल्द्वानी से आ रही बाइक संख्या UP25DP- 8220 को तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें -  मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मध्यनजर तथा विगत रविवार सायं से जिले में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर


वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है।

वही पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा मारी गई टक्कर में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वही मौके से वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां डीएम ने किया जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नागरिक चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट/पाइप के कार्यों की समीक्षा की
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999