लालकुआं की सोनाक्षी लोटनी का उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय सुरेंद्र सिंह लोटनी जी की सुपुत्री कुमारी सोनाक्षी लोटनी ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए उत्तराखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में अपना चयन सुनिश्चित किया है। सोनाक्षी की इस उपलब्धि से लालकुआं, बिंदुखत्ता सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

कुमारी सोनाक्षी लोटनी वर्तमान में श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी, बिंदुखत्ता में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह अकादमी विशेष रूप से महिला क्रिकेटरों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है और अब तक यहां से 15 से 20 खिलाड़ी उत्तराखंड महिला क्रिकेट बोर्ड के लिए खेल चुकी हैं, जो अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -  गौ तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पास से 115 किलो गौमांस बरामद

सोनाक्षी लोटनी HCM स्कूल, हल्दूचौड़, लालकुआं में अध्ययनरत हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। कम उम्र में राज्य स्तर पर चयन होना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

सोनाक्षी के चयन पर उनके परिवारजनों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि सोनाक्षी आने वाले समय में उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999