मतगणना जारी , पढ़िए जनपद की सभी सीटों के ताजा आंकड़े

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले की सभी 6 सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें लालकुआं विधानसभा से 10वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट 16432 वोटों से आगे।
भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट को मिले 44478 जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत को 28046 मत मिले हैं।

वहीं हल्द्वानी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदेश 12 राउंड में 9653 से आगे चल.रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हाईवे बंद होने के कारण नहीं पहुंचे दुल्हन के घर फिर चलना पड़ा 19 किलोमीटर


यहां बीजेपी प्रत्याशी मेयर जोगिंदर रौतेला को 36533 जबकि कांग्रेस के सुमित हिरदेश को 46186 वोट मिले हैं।

वही कालाढूंगी विधानसभा से 12वीं राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत 16566 वोट से आगे हैं यहां कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा को 34460 जबकि बीजेपी प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को 51026 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  जनपद को 600 रेमडेसिविर की पहली खेप उपलब्ध


वहीं रामनगर विधानसभा से आठवें राउंड में भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट 4622 वोट से आगे हैं
काँग्रेस के महेंद्र पाल सिंह 25580 तथा भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट 20958 वोट मिले।

नैनीताल विधानसभा से आठवें राउंड में भाजपा की सरिता आर्य आगे चल रही है यहां सरिता आर्या को 20109 जबकि भाजपा के संजीव आर्य को 15792 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  किसानों के बाद अब श्रमिकों के उत्पीडऩ पर तुली सरकार


भीमताल विधानसभा से पांचवें राउंड में बीजेपी के राम सिंह कैड़ा 4195 वोटों
आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह को 10619 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को 6424 मत प्राप्त हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999