हल्द्वानी से सुमित, कालाढूंगी से बंशी जीत की ओर, भीमताल से बीजेपी के कैड़ा भी चल रहे आगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधानसभा सीट पर 13वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के सुमित हृदयेश भाजपा के डॉ. जोगेन्द्र रौतेला 7862 वोटों से आगे निकल गये हैं। 13वें चरण में सुमित हृदयेश को 2719 वोट मिले। जबकि जोगेन्द्र रौतेला को 4490 वोट मिले।

इस तरह जोगेन्द्र रौतेला को अबतक 41043 वोट मिल चुके हैं। जबकि कांग्रेस के सुमित हृदयेश 48905 वोट हासिल कर चुके हैं। यूकेडी के रवि वाल्मीकि 112 वोट हासिल कर चुके हैं। सपा के शुएब अहमद को अबतक 2159 वोट मिले हैं। जबकि एआईएमएआईएम के अब्दुल मतीन सिदृदीकी को 889 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के समित टिक्कू को फिरहाल चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ेगा। उन्हें 1693 वोट मिले हैं। हल्द्वानी में फिलहाल पांचवें स्थान पर चल रहा है अबतक 551 लोगों ने नोटा का ​बटन दबाया है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्चे की मौत

उधर कालाढूंगी में 14वें चरण की मतगणना के परिणाम भी आ गए हैं। यहां भाजपा के बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश शर्मा पर 20617 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है। 14वें चरण में बंशीधर भगत को 4191 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के महेश शर्मा को 2188 वोट मिले। आप की मंजू तिवारी को 169 वोट मिले। बंशीधर भगत को अबतक 59781 वोट मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  चंपावत- कुमाऊं में एक ऐसी भी प्रथा, जहाँ देवी को प्रसन्न करने के लिए रक्षाबंधन के दिन लोग बरसाते हैं पत्थर, जानिए इसका महत्व

जबकि महेश शर्मा को 39164 वोट ही मिले हैं। आप की मंजू तिवारी को 1622 वोट मिले हैं। सुंदर लाल आर्या को अबतक 1361 मिले हैं। यहां भी नोटा पांचवे स्थान पर रहा है। 1290 लोगों ने अबतक नोटा का बटन दबाया है। दूसरी ओर भीमताल में भाजपा के राम सिंह कैड़ा कांग्रेस के दान सिंह भंडारी से 6431 वोटों से आगे निकल गये हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी चार महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र से गायब गुमशुदगी दर्ज

आठवे चरण में राम सिंह कैड़ा को 1579 वोट मिले। जबकि दान सिंह भंडारी को 980 वोटों पर संतोष करना पड़ा। इस तरह राम सिंह कैड़ा अबतक 17288 और दान सिंह भंडारी 10857 वोट अर्जित कर चुके हैं। निर्दलीय लाखन सिंह नेगी 8312 और निर्दलीय मनोज साह 4150 वोट हासिल कर चुके हैं। अबतक कुल 45748 वोटों की गिनती हो चुकी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999