MBPG महाविद्यालय में शांतिपूर्ण मतदान शुरू…

खबर शेयर करें -

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में आज छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 9:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, नैनीताल रोड और कॉलेज के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है, सिटी में मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का दावा है, मतदान प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक किसी भी तरह से अराजकता नहीं होने दी जाएगी, विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। परिणाम आने के बाद छात्र संघ के विजेता पदाधिकारियों को घर तक छोड़े जाने की व्यवस्था पुलिस द्वारा की गई है। हम आपको बता दें कि हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज रमोला और निर्दलीय प्रत्याशी जिससे एनएसयूआई का सपोर्ट है संजय जोशी आमने-सामने हैं, मुकाबले बेहत कड़ा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सद्भावना दौड़ का किया आयोजन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999