कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पात्र लाभार्थियों को दो-दो हजार रूपयें की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की

खबर शेयर करें -

कोविड महामारी के कारण राज्य में चल रहे कोविड कफ्र्यू से प्रभावित सार्वजनिक सेवायानो के चालको/परिचालको व क्लीनर्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पात्र लाभार्थियों को दो-दो हजार रूपयें की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित की गयी। इसी कार्यक्रम के तहत आज जनपद बागेश्वर में परिवहन विभाग के ओर से जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विधायक बागेश्वर चन्दन राम तथा कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यक्रम में शिरकत की, तथा उपस्थित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम दो-दो की आर्थिक सहायता के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि कोविड संक्रमण के कारण पूरे देश में ज्यादा नुकसान जो हुआ है वह परिवहन क्षेत्र के जुडे लोगो को हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहें चालको एवं परिचालको को दो-दो हजार रूपयें की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका शुभारंभ आज प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि जनपद में परिवहन विभाग की ओर से 1308 लोगो का पंजीकरण किया गया है। जिनके खाते में दो-दो हजार रूपयें की धनराशि दी जा रही हैं, जिसकी प्रथम किस्त आज 26 लाख, 16 हजार की धनराशि सभी लाभार्थियाों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी वाहन चालको की अहम भूमिका रही है, जिन्होने अपनी जान जोखिम में डालते हुए जनपद मे आये प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की है, तथा वर्तमान समय में वाहन चालको द्वारा जनपद में चल रहें वैक्सीनेशन के कार्य में भी अपना अहम योगदान दिया जा रहा है, इसके लिए उन्होने सभी वाहन चालको का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी के प्रति संवेदनशील है तथा कोविंड महामारी के कारण परिवहन क्षेत्र में कार्य कर रहे है लोगो को काफी नुकसान हुआ है इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके हुए नुकसान को पूर्ण नहीं किया जा सकता है किंतु सहयोग के तौर पर दो-दो हजार रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल ने मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल से प्रभावित लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा जनपद में वर्तमान में 1308 लोग पंजीकरण किये गये है, उन्होने कहा कि इसमें अभी भी कर्इ पात्र व्यक्ति छूटे होंगे, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए उन्होंने सहायक परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दियें ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकें। इस अवसर पर विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रहे है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा नुकसान परिवहन एवं पर्यटन को हुआ है, जिसके मद्देनजर मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों कार्य कर रहें वाहन चालको एवं परिचालको को दो-दो हजार रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वार परिवहन क्षेत्र में कार्य कर रहें वाहन चालको को छ: माह का टैक्स मॉफ किया गया है तथा वाहनो के फिटनिस की अवधि छ: माह बढार्इ गयी है। उन्होने कहा कि सरकार सभी के प्रति संवेदनशाील है। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा सहित पात्र लाभाथ्र्ाी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें -  सरोवर नगरी में बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा नैनीताल शहीद मेजर राजेश अधिकारी के आवास पर पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999