Instagram पर होना है वायरल?, जानें वीडियो पोस्ट करने का सही समय

खबर शेयर करें -

go-viral-on-instagram-know-right-time-to-post-a-video (1)

Instagram right time to post a video: अगर आप भी बड़ी मेहनत से वीडियो बनाते हो, दिल से एडिट करते हो और जैसे ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Instagram Reels) करते हो तो बस कुछ लाइक्स और गिने-चुने व्यूज़ आते है? तो चिंता मत कीजिए आप अकेले नहीं हैं। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। लेकिन इसके लिए अपने कंटेट को दोष मत दो। ज़रूरी नहीं है कि आपका कंटेट खराब हो। असल खेल है टाइमिंग का भी हो सकता है।

go-viral-on-instagram-know-right-time-to-post-a-video

इंस्टाग्राम पर टाइमिंग रखती है मायने Instagram right time to post a video

सोचिए अगर आप अपनी रील उस वक्त डालें जब ज़्यादातर लोग ऑनलाइन हों तो क्या होगा? आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी, ज्यादा लोग देखेंगे, इंटरैक्ट करेंगे। यानी लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और सेव की गिनती बढ़ेगी। जैसे ही एंगेजमेंट बढ़ा, इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम भी आपकी पोस्ट को और ज़्यादा लोगों को दिखाने लगेगा। यही तो है वायरल होने का फॉर्मूला।

यह भी पढ़ें -  मंडी परिषद में आई इतने पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

सबसे बेहतर टाइम कब है पोस्ट करने का?

रिसर्च और सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स के डेटा के मुताबिक इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करने के लिए ये टाइम सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं:-

  • सुबह 6 से 9 बजे – दिन की शुरुआत, जब लोग उठते ही फोन चेक करते हैं
  • दोपहर 12 बजे – लंच टाइम, थोड़ी देर के आराम में इंस्टा स्क्रॉल
  • शाम 3 से 6 बजे – स्कूल या ऑफिस के ब्रेक टाइम में थोड़ा रिलैक्स
  • रात 9 से 12 बजे – दिन खत्म होने के बाद ‘me time’ में सबसे ज़्यादा एक्टिविटी
यह भी पढ़ें -  यहां चलते-चलते बस में लगी आग, मचा हड़कंप

लेकिन ध्यान रहे ये टाइम हर किसी के लिए फिक्स नहीं होते। आपकी ऑडियंस अलग है आपका टारगेट ग्रुप अलग है।इसलिए Instagram Insights ज़रूर चेक करें। वहां जाकर आप देख सकते हैं कि आपके फॉलोअर्स कब सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

ये बातें भी ज़रूरी

  • कैप्शन ऐसा लिखें जो पढ़ते ही ध्यान खींचे
  • ट्रेंडिंग म्यूजिक या टॉपिक को जरूर अपनाएं
  • हफ्ते में 3-4 बार कुछ न कुछ पोस्ट करते रहें
  • हैशटैग्स रैंडम नहीं, टारगेटेड लगाएं
  • relatable content बनाएं जिससे लोग खुद को जोड़ पाएं
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, सावधान रहें

इंस्टाग्राम सिर्फ अच्छी एडिटिंग या शानदार कैमरा से नहीं चलता। यहां सही वक्त पर सही चीज़ पहुंचाना ज्यादा मायने रखता है। अगर आपने ये सीख लिया, तो अगली बार आपका वीडियो बस लाइक्स के लिए नहीं, वायरल होने के लिए पोस्ट होगा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999