विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रूद्रपुर में किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर – मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ए0डी0आर0 केन्द्र, रूद्रपुर, में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो रीना नेगी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद युसूफ तथा जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री दिवाकर पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से परिसर में आम, लीची आदि फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद युसूफ द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद की आठों तहसील पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उक्त कार्य हेतु इस प्राधिकरण द्वारा 87 पराविधिक कार्यकर्तागण को नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया पराविधिक कार्यकर्तागण द्वारा जनपद के गांवो अस्पतालों, सरकारी भवनों, शहरी क्षेत्रों, मलिन बस्तियों, सड़क के किनारे आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर रमेश चन्द्र, आमोद कुमार पाण्डेय, ललित कर्नाटक, आशीष कुमार श्रीवास्तव, रियासत अली व अन्य स्टाॅफ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  पहचान छुपाकर दुष्कर्म करने का आरोप:- पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999