चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला महिला गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

कोटद्वार

:लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज में गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है जहां पशुओं के लिए चारे की पत्तियां लेने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया जिसमे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन फानन में उसे बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती करवाया गया

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था- SSP निर्देश पर एसपी नैनीताल ने बैंकट हॉल व DJ स्वामियों के साथ की गोष्ठी, कड़े नियम लागू

जानकारी के अनुसार आमसौड़ निवासी भारत अग्रवाल की पत्नी नीलम देवी सुबह करीब 10 बजे गांव को अन्य महिलाओं के साथ चारा काटने करीब के ही जंगल में गई थीं चारा काटते समय पास में हीं कहीं पर घात लगा कर गुलदार छिपा बैठा था जिसने मौका पाते ही नीलम देवी पर हमला कर दिया अचानक हुए इस हमले से वह खुद को बचा ना सकीं और उनकी चीखने की आवाज सुन कर उनकी साथी महिलाएं उन्हें बचाने के लिए चिल्लाने लगीं जिससे गुलदार डर कर झाड़ियों में भाग गया हमले में नीलम देवी बुरी तरह घायल हो गईं थीं जिन्हें साथी महिलाओं की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और गांव वालों ने बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती करवाया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: एलपीजी सिलेंडर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा परिवार; सेंचुरी मिल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999