जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा वाह्य न्यायालय रामनगर में लोक अदालत का आयोजन

खबर शेयर करें -

नैनीताल:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी अध्यक्ष एवं जिला जज श्रीमती प्रीतू शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला मुख्यालय नैनीताल तथा बाह्य न्यायालय रामनगर, हल्द्वानी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में कुल 628 मामले तय किये गये जिसमें कुल ग्यारह लाख पचास हजार की धनराशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गयी।
यह जानकारी देते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमारन मो0खान ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी श्री मुकेश चन्द्र आर्य द्वारा एमवी एक्ट के 05 वादों, पुलिस एक्ट के 102 वादों, आ0प्र0अधिनियम के 11 वादों, एक्साइज़ एक्ट के 31 वादों का निस्तारण कर कुल मुब0 203700 अर्थदण्ड वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल श्रीमती निहारिका मित्तल गुप्ता द्वारा फौजदारी के 06 वादो, लघु अपराधिक के 37 वादो तथा 06 अन्य प्रकृति के फौजदारी वादों का निस्तारण कर मुब0 101600 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय नैनीताल श्री अभय सिंह द्वारा एमवी एक्ट के 11 वादों, 83 पुलिस एक्ट के 16 वादों, 188 आईपीसी के 04 वादों का निस्तारण कर कुल मुब0 34700 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय नैनीताल श्रीमती जयश्री राणा द्वारा एमवी एक्ट के 11 वादों, एक्साइज एक्ट के 2 वादों का निस्तारण कर मुब0 14450 अर्थदण्ड वसूल किया। द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय नैनीताल श्रीमती बुशरा कमाल द्वारा लघु अपराधिक के 60 वादों, 07 अन्य प्रकृति के फौजदारी वादों का निस्तारण कर कुल मुब0 73200 अर्थदण्ड वसूल किया।

सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायाल हल्द्वानी श्रीमती संगीता आर्य द्वारा फौजदारी के 12 वादों, दीवानी अपील/दीवानी के 03 वादों, लघु अपराधिक के 51 वादों का निस्तारण कर मुब0 70500 अर्थदण्ड वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी श्रीमती पायल सिंह द्वारा फौजदारी के 60 वादों का निस्तारण कर कुल मुब0 286300 अर्थदण्ड वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे न्यायालय हल्द्वानी श्रीमती शची शर्मा द्वारा 02 अन्य प्रकृति के फौजदारी वादों का निस्तारण किया। प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय हल्द्वानी सुश्री शमा परवीन द्वारा अन्य वैवाहिक के 01 वाद, फौजदारी के 22 वादों, लघु अपराधिक के 29 वादों का निस्तारण कर मुब0 162800 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय हल्द्वानी श्रीमती भावना पाण्डे द्वारा फौजदारी के 37 वादों, लघु अपराधिक के 09 वादों का निस्तारण कर मुब0 102850 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय रामनगर श्री राजेश कुमार द्वारा एमवी एक्ट के 68 वादों का निस्तारण कर मुब0 67500 अर्थदण्ड वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय रामनगर श्री नदीम अहमद द्वारा पुलिस एक्ट के 06 वादों, एमवी एक्ट के 09 वादों का निस्तारण कर कुल मुब0 32400 अर्थदण्ड वसूल किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार