हिम्मत तो देखो…, पाक के प्लेयर ने अर्धशतक जड़ने के बाद चलाई AK-47, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

खबर शेयर करें -

Asia Cup 2025 ind vs pak sahibzada-farhan-controversial ak-47 celebration

Asia Cup 2025 Ind vs Pak: एशिया कप 2025 में बीते दिन पाकिस्तान और भारत के बीच सुपर फोर मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों के बीच टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला दुबई में खेला गया।

जिसमें एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को करारी शिक्सत दी। भारत ने 18वें ओवर में चार विकेट खोकर ये लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) का अर्धशतक सेलिब्रेशन विवादों में घिर गया।

यह भी पढ़ें -  सदन में पेश किया “देवभूमि परिवार विधेयक- 2026”, हर परिवार को मिलेगी यूनिक फैमिली आईडी

विवादों में घिरा साहिबजादा का अर्धशतक जश्न

दरअसल पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक तेज तर्रार अर्धशतक जड़ा। जिसपर उन्होंने जश्न मनाया। हालांकि ये जश्न चर्चा का विषय बन गया। फरहान ने गन फायरिंग(ak-47 celebration) जैसा इशारा किया। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ये कड़ी प्रतिक्रिया शुरू हो गई।

साहिबजादा फरहान का आक्रामक रुख

बीते दिन साहिबजादा ने भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय स्पिनरों पर चौके-छक्के लगाकर उन्होंने दबाव बनाया। उन्होंने 10 ओवर में 91 रनों की पारी खेली। इसी बीच जब उन्होंने अर्धशतक बनाया तो भी उनका आक्रामक रुख नजर आया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का हुआ आगाज, खेल के माध्यम से किया जा रहा लोगों को जागरुक

विवादित सेलिब्रेशन किया Sahibzada Farhan AK-47 Celebration

फरहान ने अर्धशतक के बाद अपनी टीम के डगआउट की तरफ देखकर गन चलाने वाला इशारा किया। मानों बल्ले से AK-47 चला रहे हो। खिलाड़ी का ये गन सेलिब्रेशन तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लग गए। फरहान का यह जश्न ऐसे समय पर आया जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति चल रही हैं। कुछ ही महीनों पहले जम्मू और कश्मीर आतंकी हमले में करीब 26 लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें -  आरक्षी दीपक सामन्त 45,000/ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

शुभमन-अभिषेक ने दिया करारा जवाब

हालांकि इसका बदला शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से दिया। दोनों बल्लेबाज ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को जमकर कूटा। साथ ही कूटते हुए अभिषेक और गिल उन्हें बेइज्जत भी काफी कर रहे थे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999