GST 2.0: आज से सस्ती हुईं ये चीजें, जानें दही, बटर, दुध और घी के नए दाम, बच्चों के पढ़ाई के सामान में भी छूट

खबर शेयर करें -
GST 2.0 price-cut-milk-butter-paneer

GST 2.0: आज 22 सितंबर से यानी नवरात्रि के पहले दिन से देश में GST 2.0 लागू हो गया है। इसे लागू कर सरकार ने आम आदमी को एक बड़ी राहत दी है। अब आपके किचन से लेकन बच्चों के पढ़ाई के सामान तक के रोजमर्रा के इस्तेमाल किए जाने वाले सामान आपको सस्ते पड़ने वाले है। दूध, ब्रेड, मक्खन, आटा, दाल, साबुन, पनीर शेंपू आदि में टैक्स कम या फिर शून्य हो गया है। ऐसे में चलिए जानते है कि इससे गरीब और मिडिल क्लास के लिए किन-किन चीजों में दाम कम हुए है।

gst

GST 2.0: आज से सस्ती हुईं ये चीजें, जानें दही, बटर, दुध और घी के दाम

  • UHT दूध पहले 5% जीएसटी स्लैब में शामिल था। अब ये शून्य स्लैब में शामिल हो गया है। एक लीटर पैक की कीमत 77 रुपए से घटकर 75 रुपए हो गई है।
  • पहले पनीर 12% जीएसटी पर थी। जिसे हटाकर अब शून्य कर दिया गया है। अब 200 ग्राम पनीर अब 80 रुपए का मिलेगा। जो पहले 90 रुपए का मिलता था।
  • 500 ग्राम मक्खन का पैक भी 305 से घटकर 285 रुपए हो गया है।
  • घी पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया। अमूल का 1 लीटर घी 650 की जगह 610 में मिलेगा।
यह भी पढ़ें -  सरकार ने प्रेमचंद अग्रवाल को बनाया GOM सदस्य, डिमरी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले जनता के मुंह पर मारा तमाचा

फूड और स्नैक्स में भी भारी बचत

  • बता दें कि ब्रेड और पिज्जा 5% जीएसटी से शून्य में आ गए है। अब 20 रुपए वाला ब्रेड 19 रुपए में मिलेगा।
  • पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स आदि भी 5% स्लैब में आ गया है। इससे पहले ये 12-18% स्लैब में थे।
  • बिस्कुट और नमकीन पर भी टैक्स 5% हो गया है। पहले इनमें 12-18% टैक्स लगता था।
यह भी पढ़ें -  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गाँव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारीयो को दिये समस्याओ का समाधान करने के निर्देश

टॉयलेट और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स

तेल, शैंपू, साबुन पर 18% से हटकर 5% हो गया। अब 100 रुपए वाले शैंपू पैक को आप 118 की बजाय 105 रुपए में खरीद सकते है।

मीठे और चॉकलेट में भी कटौती

चॉकलेट और मिठाइयां पर भी राहत मिली हैं। अब 50 रुपए की चॉकलेट 44 रुपए में मिलेगी। तो वहीं 400 रुपए के एक किलों के लड्डू पर 72 रुपए टैक्स की जगह केवल 20 रुपए लगेगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं का शराब तस्कर रुद्रपुर में बना रहा था नकली शराब, आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री,माल बरामद

बच्चों के पढ़ाई की चीजें भी हुई सस्ती

बच्चों के पढ़ाई के सामान जैसे नोटबुक, पेंसिल, रबर, ग्लोब, ग्राफ बुक आदि पर जीएसटी शून्य कर दिया है। इसकी वजह से करीब 99% रोजमर्रा के सामानों में कमी आई है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999