हल्द्वानी में गोल्ड शोरूम में लूट, महिला स्टाफ पर ही चोरी का आरोप

खबर शेयर करें -

 

haldwani news

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी शहर के पॉश इलाके नैनीताल रोड़ स्थित मालाबार गोल्ड शोरूम में मंगलवार को बड़ी लूट का मामला सामने आया है। शोरूम की ही महिला स्टाफ पर चोरी का आरोप है।

नैनीताल में गोल्ड शोरूम में लूट

घटना की सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। स्टाफ की महिला कर्मचारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस की टीम शोरूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम के बाहर भारी भीड़ जुट गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999