लव जिहाद का धमाका, हिन्दू बनकर लड़की से की दोस्ती, मकान मालिक को ऑनलाइन किराया देने पर खुला राज

खबर शेयर करें -

देहरादून में हर दिन लव जिहाद के मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में तो ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है या फिर ऐसा कहें कि ऐसे मामलों में विस्फोटक अंदाज में इजाफा हुआ है राजधानी के गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने नाम बदल कर लड़की को फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कैंट थाना क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत लव जिहाद का मामला सामने आने पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए और कैंट थाने में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र में एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर सोशल मीडिया के जरिए एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने अपने छोटे भाई की दोस्ती पीड़िता की बहन से करा दी। उसने अपना नाम लकी राणा निवासी बिजनौर बताया था। साथ ही खुद को उसने एक अधिवक्ता बताया था। आरोपी देहरादून में कचहरी में एक वकील के साथ बतौर जूनियर एक साल से काम कर रहा है, जबकि उसका छोटा भाई बांग्लादेश से एमबीबीएस कर रहा है। आरोपी ने सगाई करने के लिए इसी साल 4 अक्टूबर की डेट भी तय कर दी थी, लेकिन 16 जून को जब युवती को आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला तो उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  30 वर्षीय विवाहिता के रामगंगा नदी में कूदने की आशंका में चलाया सर्च अभियान,अभी तक नहीं मिला सुराग

मामला तब खुला जब हाथ मे कलावा बांधे आरोपी ने पंडितवाड़ी क्षेत्र में फ्लैट किराए पर लेने के लिए मकान मालिक को ऑनलाइन भुगतान किया। जब मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोपी के आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद सालिक पुत्र सलीम अख्तर दर्ज था। पता और आधार नंबर दोनों एक ही थे।

यह भी पढ़ें -  ग्रामीणों को गौला नदी से मिलेंगे हक हकूक परमिट


पीड़िता का कहना है कि आरोपी मोहम्मद सालिक ने उसके एक लाख के गहने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख कर एक लाख रुपये अपने पास रख लिए। आरोपी ने दोनों बहनों को कुछ दिन पहले द केरला स्टोरी फिल्म भी दिखाई थी और मुस्लिमों को खूब भला-बुरा भी कहा था। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलान प्रमुख विकास वर्मा का कहना है कि यह लव जेहाद और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित मसला है।

यह भी पढ़ें -  गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले गौला के वाहन स्वामियों ने पंचायत कर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने का बनाया मन।

अगर इसमें धाराओं में नरमी बरती तो बजरंग दल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कहा कि पूरे प्रदेश में लव जिहाद की बाढ़ सी आ गई है। लगातार हिंदू बालिग-नाबालिग लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और शोषण करने वाले सभी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह चिंता का विषय है। ये एक सुनियोजित साजिश है, इसके लिए एक बड़े आंदोलन के लिए बजरंग दल तैयार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999