ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत , दो की मौत ,तीन गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है यहां यहां विकासनगर के समीप हरबर्टपुर सहारनपुर हाईवे पर धर्मावाला चौक के पास ट्रैक्टर व कार में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया


चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत ने बताया है कि शनिवार को कार सवार पांच लोग हरबर्टपुर से धर्मावाला होते हुए हिमाचल जा रहे थे, जबकि धर्मावाला से ट्रैक्टर हरबर्टपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अमन कुमार (30) तथा रजनी (27) की मौत हो गई। जबकि घायल अनिल कुमार पुत्र जगत राम, मुकेश कुमार पुत्र करतार सिंह व विशाल पुत्र विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां दो युवकों को भारी पड़ा मूवी देखना, लिफ्ट में हुए बेहोश


तीनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी घायल और मृतक कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999