ससुराल वाले बने हैवान ,बहु को गर्म तवे से जलाया ,अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी के जाखणीधार निवासी एक विवाहिता के साथ जीवनगढ़ देहरादून में उसके ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 32 साल की पीड़िता प्रीति की सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म लोहे के तवे से बुरी तरह से पूरे शरीर को जला दिया। उसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ नई टिहरी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। दरअसल मामला तब सामने आया जब प्रीति की मां सरस्वती शनिवार को अपनी बेटी के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची। उनको उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसी तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में मिली, जिसे देख कर वो सन्न रह गई। इसके बाद पीड़िता के सास और ननद ने पीड़िता की मां के साथ अभद्रता व्यवहार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की मां चुपचाप अपनी पीड़ित बेटी को लेकर अपने घर रिंडोलगांव जाखणीधार टिहरी गढ़वाल पहुंची। बीते सोमवार को जब ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मंगलवार सुबह प्रीति और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय नई टिहरी पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह लोहे तवे से जलाया गया है। प्रीति के तीन बच्चे हैं, बच्चों को भी मारा जाता था। प्रीति के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नही है जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही कार हुई दुर्घटना का शिकार

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपी सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999