Mahila Rojgar Yojana: क्या आपके खाते में आए 10,000 रुपए!, CM ने महिलाओं को नवरात्रि के दिन दिया तोहफा

खबर शेयर करें -
mahila-rojgar-yojana-bihar-cm-nitish-kumar

Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं के लिए खास दिन है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत इस स्कीम में आवेदन करने वाली महिलाओं के खाते में सोमवार को पहली किश्त डालने का वादा किया गया। महिलाओं के खाते में बिहार(Bihar) की नीतीश कुमार सरकार(Nitish Kumar) ने 10,000 की राशि डालने के लिए टोटल 5000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस योजना के तहत सरकार लाखों महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बड़ी मदद दे रही है।

इसमें उन महिलाओं को भी लाभ मिलेगा जिनका पहले से अपना व्यवसाय चल रहा है। इस राशि से वो अपना बिजनेस आगे बढ़ा पाएंगी। ये पैसा महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। सुबह 11 बजे कैश ट्रांसफर किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाएं गिरफ्तार

1 करोड़ महिलाओं ने किया आवेदन

बताते चलें कि महिला रोजगार योजना के तहत जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने इसमें आवेदन किया। आज सरकार इस योजना की पहली किस्त डाल रही है। ये योजना महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने, छोटे-मोटे बिजनेस शुरू करने या फिर चले रहे बिजनेस को बढ़ाने में सहायता देगी। 1.05 करोड़ जीविका दीदियों ने इसको लेकर आवेदन दिया है।

यह भी पढ़ें -  त्रिकाल शराब की ब्रांड को लेकर उत्तराखंड में बवाल, सरकार ने दी सफाई, बोले हमारा लेना-देना नहीं

दो लाख रुपए तक का लोन भी

बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 18 तरह के काम शुरू करने पर सरकार आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना में पहली किस्त इसी महीने 10,000 रुपए महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे। जिसके बाद इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का लोन भी लाभार्तियों को मिल सकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999