प्रदेश अध्यक्ष पद से महेंद्र भट्ट की विदाई तय

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. धामी सरकार के तीन साल के जश्न मनाने के चलते मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है. सूत्रों की माने तो नवरात्र के बाद कैबिनेट नए रूप में देखने को मिलेगी. हालांकि इससे पहले उत्तराखंड को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा.

विवादित बयानों के चलते महेंद्र भट्ट की विदाई तय मानी जा रही है. बता दें प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली का आयोजन किया था. जिसमें राज्य आंदोलनकारियों ने भी हिस्सा लिया था. महेंद्र भट्ट ने प्रदर्शनकारियों पर बयानबाजी कर कहा था कि गैरसैंण के इस आंदोलन से कुछ सड़कछाप नेता 2027 के विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999