दुखद:भीमताल में बड़ा हादसा, हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू

आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही *एक रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना की समय दोपहर  01:45 बजे सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। 

नैनीताल पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाकी घायलों को समय पर सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें -  चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त बिजनौर में गिरफ़्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999