Tehri में बड़ा हादसा!, गांव की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

 

tehri-GARHWAL woman-dies-forest-fire-anjudevi-

Tehri Garhwal Woman Dies Forest Fire: टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पैंडुला में जंगल में आग लगी है। उसी को बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 50 साल की अंजू देवी के रूप में हुई है।

टिहरी में बड़ा हादसा!, Tehri Garhwal Woman Dies Forest Fire

कहा जा रहा है कि जंगल में लगी आग गांव की तरफ बढ़ रही थी। इसी आग को घरों तक पहुंचने से रोकने के लिए अंजू देवी उसे बुझाने गई थीं। लेकिन खुद ही हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ फैल रही आग को बुझाने का प्रयास कर रहीथी। इसी दौरान वो आग की चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से जुलसने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  तरसेम सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार, चारों ने…

गांव की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत Tehri Forest Fire

घटना की जानकारी तब मिली जब अंजू देवी देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिवार वालों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद उनका शव जंगल के पास पड़ा हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांव वालों ने वन विभाग और प्रशासन से जंगल की आग के लिए कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999