एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की बड़ी कार्यवाही,चौकी में भीड़ उपद्रव, तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही उजागर — चौकी प्रभारी बैलपड़ाव निलंबित

खबर शेयर करें -
*दिनांक 23-10-2025* को *पुलिस चौकी बैलपड़ाव* में भीड़ द्वारा चौकी परिसर में घुसकर किए गए *उपद्रव, चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाक्रम* के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा *समय रहते प्रभावी कार्यवाही न किए जाने* तथा *मूकदर्शक बने रहने* की गंभीर लापरवाई पर *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा उच्च-स्तरीय जांच* करवाई गई।
 जांच की अंतरिम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि—

➡️ चौकी प्रभारी उ नि फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।

➡️ कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई एवं कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया तथा मूकदर्शक बने रहे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उ0नि0 फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  गंदगी देख CM Dhami ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT पर चलाया सफाई अभियान,देखे वीडियो

नैनीताल पुलिस एवं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि—
कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999