बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप! सितारगंज का मामला

खबर शेयर करें -

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उसे जबरन बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया गया। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रुद्रपुर। सितारगंज निवासी बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उसे जबरन बाइक पर बैठाने का भी प्रयास किया। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि छात्रा महाविद्यालय से लौट रही थी इसी दौरान उसी कॉलेज में पढ़ने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री रुद्रपुर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। अरविंदनगर सितारगंज निवासी मिलन भी उसी महाविद्यालय में पढ़ता है। वह वर्ष, 2018 में भी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। तब भी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था और वह कई माह जेल भी रहा था।

आरोप है कि बुधवार को उसकी पुत्री महाविद्यालय से घर को आ रही थी। इसी बीच मिलन ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना छात्रा ने अपने पिता को दी।

यह भी पढ़ें -  यहां रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हुआ युवक

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आज आरोपित मिलन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपित की गिरफ्तारी की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999