मणिपुर हिंसा! मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या के साथ कई घरों को किया आग के हवाले

खबर शेयर करें -

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार की रात मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा उपद्रवियों ने कई घरों में आग भी लगा दी।

बिष्णुपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकी समुदाय के लोगों के घरों में आग लगाने के साथ ही मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की। बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। इससे पहले गुरुवार की शाम को बिष्णुपुर में कई जगहों पर फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए थे। अनियंत्रित भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुई। अनियंत्रित भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए। मणिपुर पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मणिपुर राइफल्स की दूसरी और 7टीयू बटालियन से हथियार और गोला-बारूद छीनने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राशन कार्ड से मतदान नहीं किया-डीएम

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999