Manoj Kumar Death News: राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार को दी गई विदाई, हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें -
manoj-kumars-last-rites Rajkiya-Samman

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार(Manoj Kumar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले कुछ हफ्तों से वह बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा(Manoj Kumar Death News) नहीं सके। ऐसे में आज राजकीय सम्मान(rajkiya samman) के साथ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

videolink- https://youtu.be/Tp4hfS-c1tc?si=u03U_sDvWUmddMV7

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नहीं मिलेगी एंट्री!, अब नया नियम हुआ लागू, QR कोड से होगी एंट्री…
manoj kumar

राजकीय सम्मान के साथ हुआ मनोज कुमार का अंतिम संस्कार Manoj Kumar Last Rites

उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर लाया गया। जहां उनके चाहने वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जिसके बाद ‘भारत’ कुमार की पार्थिव देह को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अग्नि को सौंपा गया। अंतिम संस्कार से पहले अभिनेता को राजकीय सम्मान दिया गया था। बता दें कि साल 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

video link-https://youtu.be/Tp4hfS-c1tc?si=R3pYPodu834Yln2n

यह भी पढ़ें -  आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में विभिन्न मामलों का समाधान किया

अमिताभ बच्चन भी बेटे संग पहुंचे शमशान घाट

दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ जुहू के श्मशान घाट आए।

एम्बुलेंस को भी फूलों से सजाया गया

उनके बेटे कुणाल ने मीडिया से बातचीत में ये बात बताई थी कि सुबह 9 बजे वो अस्पताल से निकलेंगे। 10 बजे तक घर पहुंचेंगे। बता दें कि उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 11 बजे के करीब शुरू हो गई थी। एम्बुलेंस को भी फूलों से सजाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में सारी तैयारियां पूरी हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं में बारिश का तांडव! पुल बहा, लैंडस्लाइड से रास्ते बंद, बीच रास्ते में फंसे आदि कैलाश भक्त

मनोज कुमार ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जो छाप छोड़ी है, वो हमेशा कायम रहेगी। मनोज कुमार सिर्फ एक एक्टर ही नहीं थे। बल्कि उन्होंने निर्देशन, पटकथा लेखन, गीत और फिल्म एडिटिंग जैसे कई क्षेत्रों में भी अपना हुनर दिखाया था। उनके जाने से सिनेमा जगत में एक खालीपन सा आ गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999