कई हस्तियों को इस सम्मान से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-2022 के ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान‘ के लिए 10 विभूतियों को सम्मानित किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत 10 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि चार हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किए गए। वर्ष 2022 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत, जनकवि व गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा, बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी, प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल को दिया गया। जबकि वर्ष 2021 के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पूर्व सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी, पर्यावरणविद डा. अनिल जोशी, रस्किन बांड, बछेंद्रीपाल व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 7028 नए कोविड संक्रमण के मामले


उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 गीतकार प्रसून जोशी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया गया है। जबकि एनएसए अजीत डोभाल का पुरस्कार उनके बेटे शौर्य डोभाल ने लिया। स्वर्गीय पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत के भाई कमल रावत ने उनका पुरस्कार लिया।


जनरल विपिन रावत को भी मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व रंगकर्मी और लोक गायक स्वर्गीय गिरीश चंद तिवारी उर्फ गिर्दा का पुरस्कार उनकी पत्नी हेमलता तिवारी ने ग्रहण किया। साहित्यकार स्वर्गीय वीरेन डंगवाल सम्मान पुरस्कार उनकी पत्नी ने ग्रहण किया है। रस्किन बॉन्ड को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया, उनके बेटे राकेश कुमार बॉन्ड ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं बछेंद्री पाल पुरस्कार उनके परिजनों ने पुरस्कार ग्रहण किया। पर्यावरणविद अनिल जोशी को भी इस सम्मान से से पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़ें -  ओमीक्रोन के खतरे को देख बढेगी सख्ती , मुख्य सचिव ने दिए यह अहम निर्देश


बता दें कि उत्तराखंड का सबसे उत्कृष्ट थाना पुरस्कार नैनीताल जनपद के चोर गलियां थाना को दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999