शादीशुदा महिला ने इंटरनेट मीडिया पर की दोस्ती, फि‍र शुरू हुआ घिनौना ‘खेल’; बच्चों की जान पर बन आई

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। शादीशुदा महिला को इंटरनेट मीडिया पर युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती ब्लैक मेलिंग तक पहुंच गई।

पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक अब उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

पीड़ित महिला ने आरोपित युवक के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  Pahalgam Attack: CCS की बड़ी कार्रवाई! सिंधु जल समझौता सस्पेंड, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के ये पांच बड़े फैसले

महिला ने पुलिस में सौंपी तहरीर

सोमेश्वर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी। कहना है कि तीन साल पूर्व उनके मोबाइल में इंस्टाग्राम पर एक युवक का मैसेज आया। धीरे-धीरे उस युवक से दोस्ती हो गई। बाद में मोबाइल फोन पर युवक से बातें शुरू हो गई।

युवक ने झांसे में लेकर उनसे फोन और व्हाट्सएप पर चैट के माध्यम से बातें शुरू कर दी। बाद में जब पति को पता चला तो पति ने सिम बदल दी। जबकि युवक ने फिर कुछ दिनों बाद दूसरे नंबर पर बात शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच युवक ने उनके मोबाइल पर आए एक ओटीपी बताने को कहा। जिस पर युवक को ओटीपी दे दी। ओपीटी देने के बाद युवक ने उनका मोबाइल हैक कर दिया।

यह भी पढ़ें -  चोर का भी दिल होता है जी…, बच्ची ने चोरी करने आए शख्स को दी लॉलीपॉप, फिर जो हुआ…आप वीडियो देखिए

ब्लैक मेल कर मांगने लगा आपत्तिजनक वीडियो

उनके नंबर से व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम चलना शुरू कर दिया। फिर युवक बीते वर्ष उन्हें ब्लैक मेल कर आपत्तिजनक वीडियो मांगने लगा। मना करने पर बच्चों और परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।

बाद में उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। लेकिन आरोपित अन्य जगह फोन कर बदनाम करने लगा। महिला ने बताया कि डर के मारे युवक को आपत्तिजनक वीडियो भेज दी।

यह भी पढ़ें -  इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगे राफेल विमान

वीडियो भेजने के बाद आरोपित ने पैसों की डिमांड शुरू कर दी। कई बार आरोपित युवक को पैसे दिए। पर महिला का आरोप है कि अब युवक एक लाख की डिमांड करने लगा है।

मना करने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। बच्चों और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपित आनंद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999