टिहरी में गहरी खाई में गिरी मैक्स, चालक घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में सड़क हादसे हो रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह से सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं।

लापरवाही और तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही हैं। वहीं सड़क दुर्घटना की ताजी खबर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आई है। जहां टिहरी के बालगंगा के राजस्व क्षेत्र कपोल गांव के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें -  UKPSC ने निकाली 238 पदों पर भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स


बता दें कि एक मैक्स वाहन संख्या Uk-11 CA, 0334 जो 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, वहीं इसकी सूचना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई, जिसकी सूचना मिलते ही थाना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ टीम तत्काल घटना स्थल पर मौके पर पहुंची। वहीं इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  यहां हो गया भारी भूस्खलन, मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के दबने की सूचना


वहीं स्थानीय लोगों द्वारा चालक को तत्काल नजदीकी बिलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चालक खतरे से बाहर है, फिलहाल उसकी निगरानी की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि घायल चालक का नाम वीरेंद्र लाल (48) पुत्र भूडडू मिस्त्री निवासी कस्बा चमियाला थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999