राज्यपाल के अभिभाषण में विकास योजनाओं का जिक्र, सत्र की कार्यवाही स्थगित

खबर शेयर करें -

गैरसैंण में बजट सत्र कि शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हो गई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण में सरकार की प्राथमिकताओं और पिछले वर्षों की उपलब्धियों को बताया। जिसके बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण में विकास योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य के विकास, योजनाओं की प्रगति और आगामी आयोजनों से जुड़े कई अहम बिंदुओं का जिक्र किया गया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर 1 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों और उपलब्धियों को भी अभिभाषण में प्रमुखता से शामिल किया गया। साथ ही रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित विशेष सत्र में महामहिम राष्ट्रपति के आगमन का भी उल्लेख किया गया।

यह भी पढ़ें -  बाइक सवार युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत

राज्य सरकार के बड़े फैसलों का किया जिक्र
राज्यपाल ने अभिभाषण में राज्य सरकार के बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने की बात भी सामने आई। इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। राज्यपाल ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान का भी जिक्र किया, जिसके माध्यम से सरकार जनता की भागीदारी बढ़ाने और योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999