लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, 27 लोगों को बनाया शिकार

Ad
खबर शेयर करें -

बड़गाम। कश्मीर घाटी में फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां एक लुटेरी दुल्हन ने पहले 27 लोगों से शादी की और बाद में उनके गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बडगाम जिले की है। श्रीनगर लालचौक की प्रेस कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने 27 मर्दों से शादी की है। शादी के बाद कुछ समय भी बिताया और बाद में मायके जाने का कहकर घर से सोना और नकदी लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें -  जेडीए में लंबित 200 पत्रकारों सहित सभी पत्रकारों को भूखंड देने की मांग

जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि उक्त ठग महिला जम्मू संभाग के राजौरी की रहने वाली है और उसने एक गैंग तैयार किया है। इस गैंग में कुछ मैच मेकर्स (रिश्ता करने वाले लोग) शामिल हैं, जो अमीर लोग या ऐसे व्यक्तियों को शिकार बनाते थे, जो मेहर के नाम पर अच्छी खासी रकम दे सकते थे। ठगी के शिकार बड़गाम खान साहब इलाके के एक निवासी ने बताया कि उसके पास एक मैच मेकर कुछ महीना पहले कई बार आया और राजौरी निवासी एक महिला का फोटो दिखाया। महिला से शादी के लिए विभिन्न तरीकों से रिझाया और वह उसकी यह चाल में फंस गया। शादी के कुछ दिन बाद महिला ने डॉक्टर के पास जाने के लिए पति के साथ अस्पताल गई तो पति जबतक अस्पताल काउंटर पर टिकट निकालता, महिला अस्पताल से फरार हो गई।

यह भी पढ़ें -  बंशीधर भगत ने सरोवर नगरी के समस्त कोविड केन्द्रों तथा वैक्सीनेशन केन्द्रों का किया निरीक्षण

महिला और उसके बताए हुए जानकारों सभी ने उनके अता पता फर्जी बताए थे। यहां तक कि दस्तावेज और पहचान पत्र भी फर्जी थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बड़गाम में 27 लोगों को ठगा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999