मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग मे चल रहे विकाश कार्यों की करी समीक्षा बैठक अधिकारियो को दिये तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

मंत्री ने प्रदेश भर की नदियों के पुनर्जीवीकरण एवं उपचार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में देहरादून मे आज प्रदेश व जनपद नैनीताल में विभिन्न प्राकृतिक जल स्रोतों, धाराओं एवं सहायक नदियों के संरक्षण, उपचार एवं पुनर्जीवीकरण हेतु तैयार की गई, गौला एवं लधिया नदी तथा प्रदेश भर की अन्य नदियों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि विभागान्तर्गत गठित स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA) के माध्यम से प्रदेश व जनपद नैनीताल में गौला एवं लधिया नदीयों के कैचमेंट क्षेत्रों के वैज्ञानिक उपचार तथा नदी पुनर्जीवीकरण का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। नदियों के सम्पूर्ण कैचमेंट क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण के उपरान्त प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान GBPNIHE, के माध्यम से विस्तृत तकनीकी अध्ययन एवं रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी, जिसके आधार पर प्राथमिकता के अनुसार चरणबद्ध DPR तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन के नाम पर मांगें 50 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

बैठक में बताया गया कि 2 नदियों मे 19 सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों में विस्तृत हैं, जिनके अन्तर्गत लगभग 475 ग्राम पंचायतें आती हैं। क्षेत्रफल की व्यापकता तथा विभागीय संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है। उपलब्ध संसाधनों के समन्वित उपयोग से चयनित सूक्ष्म जलागम क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

मंत्री कैड़ा ने कार्य में अपेक्षित गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रावधानों के अनुसार चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए

यह भी पढ़ें -  जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री ने सुरक्षा के लिए केंद्र से मांगा 200 करोड़ का बजट

बैठक में जलागम विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में आयोजित क्षमता विकास कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया। मंत्री कैड़ा द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण सामग्री हेतु प्रयुक्त बैग पर संबंधित परियोजना एवं विभाग का लोगो अंकित किया जाए तथा जूट अथवा कपड़े के Eco-Friendly Bags का ही प्रयोग किया जाए।

मंत्री ने जलागम विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, विश्व बैंक पोषित UCRRFP परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे प्रावधान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में पत्रकार पर हमला… अस्पताल में भर्ती… पुलिस जांच में जुटी…

बैठक में विश्व बैंक पोषित UCRRFP परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश व जनपद नैनीताल की आच्छादित ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही परियोजना के अन्तर्गत चयनित सीमांत/निर्बल वर्ग के व्यक्तियों एवं समूहों को आय-अर्जक गतिविधियों के लिए सहयोग प्रदान करने तथा ग्राम पंचायतों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में जलागम मंत्री जी द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सचिव, जलागम, उत्तराखण्ड शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक मे सचिव जलागम दलीप जवारकर,व विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999