हरिद्वार पहुंचे Honey Singh!, नीलेश्वर महादेव मंदिर में की पजा, हाल ही में कही थी घटिया बात

खबर शेयर करें -

honey-singh-in-haridwar- nileshwar-mahadev

Honey Singh In Haridwar: बॉलीवुड के फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान ठंड को लेकर ऐसी घटिया बात कही कि वो ट्रोलर्स के निशाने में आ गए। हालांकि उनकी वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपने उस स्टेटमेंट के लिए सफाई दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वो जेन-जी को सेफ सेक्स का मैसेज देना चाहते थे। हालांकि इसी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच हनी सिंह हरिद्वार पहुंचे है। जहां उन्होंने निलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हरिद्वार पहुंचे हनी सिंह!, नीलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा Honey Singh In Haridwar

हनी सिंह आज हरिद्वार आए हुए है। जहां उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। जिसकी फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान वो भक्ति में डूबे नजर आए। उन्होंने विधि-विधान के साथ भागवान की पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में लगाई रोक,जानिए वजह

वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी

बताते चलें कि हरिद्वार आने से पहले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया था जिसके चलते वो काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं। इसी पर सफाई देते हुए उन्होंने वीडियो में कहा कि वो नानकू और करण के कॉन्सर्ट में गेस्ट बनकर गए थे।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने की यह कार्रवाई शुरू…

कॉन्सर्ट के दौरान की थी अश्लील बातें

उससे पहले वो कुछ डॉक्टर्स से मिले थे। जिन्होंने उन्हें बताया था कि आज का युवा सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज से जूझ रहा है। जिसके चलते जरूरी है कि आप संबंध बनाने से पहले पोटेक्शन का इस्तेमाल करें। हनी सिंह की माने तो वो यहीं मैसेज देना चाहते थे, युथ की ओटीटी की भाषा में। हालांकि कुछ लोगों को उनकी ये भाषा बुरी लग गई।

यह भी पढ़ें -  लकड़ी से बने तीन मकानों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

क्या है हनी सिंह का विवाद?

दरअसल कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली में ठंड को लेकर अश्लील बात कही थी। जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ, उनकी आलोचना शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर हनी सिंह ने कहा कि उनके वीडियो को एडिट करके गलत तरीके से पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999