विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री, ये हुई चर्चा

खबर शेयर करें -


देहरादून। संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी बजट सत्र को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।


इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के बजट सत्र एवं उसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय कार्य मंत्री के बीच विस्तार से चर्चा वार्ता हुई। वहीं प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहरी विकास मंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की उन्होंने नगर निगम कोटद्वार को स्वच्छ एवं सुविधाओं से युक्त शहर बनाए जाने के लिए कई भविष्य की योजनाओं को लेकर वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां तहसील दिवस डीएम विनित तोमर की अध्यक्षता में तहसील सभागार हुआ आयोजित


आपको बता दें कि कल ही शासन ने सात जून से विधानसभा का सत्र कराने का प्रस्ताव भेजा है। ये सत्र गैरसैंण में आयोजित करने का भी प्रस्ताव है। इसी सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार बजट भी पेश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999