संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत लगातार क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान पर नजर बनाये हुये हैं।

खबर शेयर करें -


कालाढुंगी:- विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत लगातार क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान पर नज़र बनाये हुये हैं। प्रत्येक केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और टीकाकरण के लिए पहुँची जनता को प्रोत्साहित करने का काम भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में भगत जी बैलपड़ाव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में जा पहुँचे। जहाँ आज टीकाकरण न होने की शिकायत मिलने पर चिकित्सकों द्वारा अवगत करवाया गया कि उनके पास कल तक की ही वैक्सीन उपलब्ध थी। आज के लिए वैक्सीन उपलब्ध नही है।
जिस पर भगत जी ने मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता कर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत बड़े क्षेत्र का दबाव इस केंद्र पर है, इसलिए जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें -  यहां पकड़ी गई सोने की अनोखी तस्करी, प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर पहुंचे यात्री को एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

मौजूदा कार्यकर्ताओ द्वारा यह भी बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कराया जाना अति आवश्यक है। जिसके चलते वर्ष 2001 से अस्पताल में एक्स-रे मशीन का ऑपरेटर नहीं है एवं पैथोलॉजी लैब टैक्नीशियन का पद रिक्त होने से खून की जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस सब प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मंत्री जी ने अपर स्वास्थ्य सचिव श्री पंकज पांडेय से फ़ोन पर वार्ता कर उच्चीकरण की कार्यवाही अमल में लाने और उसके पश्च्यात एक्स-रे मशीन ऑपरेटर की नियुक्ति एवं पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन की जल्द नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें -  शिवलिंग के वैज्ञानिक परीक्षण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज होगी मुस्लिम पक्ष की सुनवाई

इस मौके पर धर्मदत्त सती, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, सुरेंद्र सिंह बोरा, दिवान सिंह बिष्ट, प्रधान देवेंद्र आर्य, प्रधान आम्बेर कांबोज, हरीश कांडपाल, रमेश बधानी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कोहली मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999