MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि ने दर्ज कराया मुकदमा, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें -

कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी कि छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है, एमबीपीजी कॉलेज के एक छात्र ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में लिखी है, इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि ने मुखानी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।

जिस पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुखानी एसओ रमेश बोरा ने बताया छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने तहरीर में लिखा है कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी आरोपी छात्र के एक साथी मुकेश ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट की है,

यह भी पढ़ें -  12 अप्रैल को राजनाथ सिंह गोपेश्वर और अल्मोड़ा में करेंगे चुनावी जनसभाएं, उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे तय

जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है, ऐसे में रश्मि की सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है, फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999