Chardham Yatra के लिए आज मॉक ड्रिल, प्रशासन अलर्ट पर, तैयारियां तेज

खबर शेयर करें -

 

mock-drill-today-before-chardham-yatra

आगामी चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में इन्हीं तैयारियों को परखने के लिए आज यानी शुक्रवार को चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ये आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)एनडीएमए और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA)के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Chardham Yatra के लिए आज मॉक ड्रिल

सुबह करीब 10 बजे राज्य आपातकालीन केंद्र द्वारा इसकी शुरुआत की गई। सात जिलों में एक साथ आपदा तैयारियों की जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान खुद आपदा मंत्री मदन कौशिश खुद वहां मौजूद रहे और इस आयोजन का जायजा लिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए जिले को नौ जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में हुई बर्फबारी, ओम पर्वत और आदिकैलाश में हुआ एक फुट से ज्यादा स्नोफॉल

सरकार ने जीरो लॉस ऑफ लाइफ का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि जीआईएस मैपिंग के जरिए इलाके और उपलब्ध संसाधनों की सही जानकारी जुटाई गई है, जिससे आपदा के समय जल्दी और सही कार्रवाई की जा सके। सरकार ने जीरो लॉस ऑफ लाइफ का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए सभी ऐजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999