18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले को-विन डिजिटल मंच पर 2.45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली:-देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले को-विन डिजिटल मंच पर 2.45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28 अप्रैल को 1.37 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 29 अप्रैल को 1.04 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया।

मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक 15.22 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व, 16 जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास

सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 22,43,097 सत्र में टीके की 15,22,45,179 खुराकें दी गयी।

इनमें 93,86,904 स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 61,91,118 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,24,19,965 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 67,07,862 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

यह भी पढ़ें -  एक जुलाई से इंडेन के सिलेंडर भरवाने के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,19,01,218 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 1,04,41,359 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसी तरह, 45 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के आयु वर्ग के 5,17,78,842 लोगों को पहली खुराक दी गयी है जबकि इसी आयु वर्ग के 34,17,911 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

यह भी पढ़ें -  पत्नी के प्रेमी के परिवार को पिलाया जहर

देश में कुल टीकाकरण में महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश की भागीदारी 67.08 प्रतिशत है।

देश में 24 घंटे के भीतर 21 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

कोविड-19 टीकाकरण के 104वें दिन (29 अप्रैल) तक कुल टीके की 22,24,548 खुराकें दी गई। इनमें से 12,74,803 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि 9,49,745 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999