kedarnath dham में उमड़ा आस्था का सैलाब, 55 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

खबर शेयर करें -

kedarnath dham

kedarnath dham : केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं. कपाट खुलने के बाद से ही बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब हैं. बता दें अभी तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं.

kedarnath dham में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट खुल चुके हैं. केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दो मई को खोले गए थे. जबकि 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए. वहीं चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए हैं.

यह भी पढ़ें -  सिस्टम की लापरवाही के चलते करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

55 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

यात्रा कंट्रोल रूम की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार कपाट खुलने के बाद से 3 मई की शाम 7 बजे तक 55 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. जिसमें 15 हजार 829 पुरुष हैं. जबकि 9 हजार 129 महिलाएं हैं. इसके अलावा अभी तक 262 बच्चे भी बाबा के दर्शन कर चुके हैं. बता दें हर रोज 25 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं

यह भी पढ़ें -  बागजाला को सरकार की उजाड़ने की साजिश के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज 65 वें दिन भी जारी रहा !

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999