आय से अधिक संपत्ति आईएएस अधिकारी रामविलास यादव देर रात गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया है राज्य सतर्कता विभाग के निदेशक अमित सिन्हा की तरफ से जारी बयान के अनुसार दिनभर पूछताछ के बाद देर रात रामविलास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है ।आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की हाईकोर्ट के आदेश के बाद आईएएस रामविलास यादव कल विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे जहां उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया था ।विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को हो होनी थी

लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों रामविलास यादव के देहरादून और लखनऊ के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की कार्यवाही भी की थी। आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने के मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
।विजिलेंस के छापे के दौरान तमाम संपत्तियों का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें -  यहां युवक की मौत पर बवाल , पुलिस पर पथराव ,दो कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल ,

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999