यहां फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें -


लालकुआं। क्षेत्र के घोड़ानाला स्थित पश्चिमी राजीव नगर में आज देर शाम 26 वर्षीय युवक ने गृह कलेश के चलते घर के अंदर कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

शनिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि घोडांनाला स्थित पश्चिमी राजीव नगर में रहने वाले 26 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने देखा प्रेमपाल का शव घर के अन्दर पंखे के कुंडे से लटका हुआ था, कमरा अंदर से बंद था। मोहल्ले वासियों की मदद से पुलिस ने कमरा खोलकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा, मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजने के बाद पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गृह क्लेश के चलते प्रेमपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें -  सड़क दुर्घटना मे एक श्रधालु की मौत, एक घायल कल देर रात्रि की घटना


फिलहाल पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक प्रेमपाल गौला नदी की गाड़ी चलाता था उसके दो नन्हे मुन्ने बच्चे हैं। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर के बाहर बैठी हुई थी आवेश में आए प्रेमपाल ने कमरे में घुसकर दरवाजा बंद किया और पंखे की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  300 यूनिट मुफ्त बिजली गारंटी अभियान में पूरे प्रदेश से मिल रहा है समर्थन- प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999