चलती बस बनी आग का गोला : ऐसे बची 40 जिंदगियां, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू-देखे- VIDEO

खबर शेयर करें -

चलती बस आग का गोला बन गई गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री उतर गए. मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। श्रावस्ती से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

video link- https://youtube.com/shorts/dSpRx0B683U?si=ZGX6RsbwkF46GvaL

यह भी पढ़ें -  किच्छा में बवाल: मंदिर के बाहर मिला मांस का टुकड़ा, हिंदू संगठन ने काटा हंगामा

वहीं चालक ने बस को तुरंत रोड किनारे रोककर पुलिस को सूचना दी। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है.

श्रावस्ती जिले के थाना मिंजा के गांव मिनकापुर निवासी चालक दुर्गेश बस लेकर दिल्ली जा रहा था। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने जा रहे थे। इस बीच चालक को दुर्गंध महसूस हुई तो शीशे से देखा तो पीछे के हिस्से में आग की लपटें उठ रही थी। हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने से गुजरी सड़क पर बस को रोककर सवारियों को उतारा।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार युवकों को ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बीच आग से पूरी बस जल गई। सूचना पर आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। दमकल यूनिट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच एक लेन के हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999