हल्द्वानी-टांडा जंगल में मर्डर, कुल्हाड़ी से काटकर मेवालाल की हत्या..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज हत्या । बताया जा रहा है वन विभाग में संविदा पर तैनात 50 वर्षीय प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तिवारी सिंह मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और टांडा रेंज में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मेवा लाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999