मेरा दादा ढाई हजार मर्डर किया है,तुम मुझे नहीं जानते, सिपाही ने बाइक मैकेनिक को धमकाया

खबर शेयर करें -

पुलिस के एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही एक बाइक मैकेनिक को धमकाते हुए कह रहा है कि ढाई हजार मर्डर किया है मेरा दादा।

बीते शुक्रवार को कानपुर के नरवल थाना के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दुबे शराब के नशे में धुत होकर कहते हुए दिख रहे हैं ‘मैं कौशांबी का पंडित हूं, अभी मुझे नहीं जानते हो. मेरे दादा ने 2500 मर्डर किए थे’‌। इसके बाद वह प्रयागराज के नेताओं के नाम लेने लगता है और फिर अपशब्द भी कहते हुए दिख रहा है। खाकी की इस शर्मनाक कार्यशैली को देखते हुए एसीपी चकेरी अमरनाथ ने इस मामले की जानकारी डीसीपी पूर्वी को दी। जिसपर फौरन ही डीसीपी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पिता की लड़की के प्रेमी ने की हत्या

हालांकि वीडियो देखने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी हंसे बिना न रह सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999