Nainital Accident: खाई में गिरी राजस्थान के पर्यटकों की कार, एक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

 

nainital car accident

Nainital Road Accident: नैनीताल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पाइंस क्षेत्र में तेज रफ़्तार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल बताये जा रहे हैं।

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह (24) पुत्र लक्ष्मण सिंह जोधपुर अपने दोस्त युवराज सिंह (20) पुत्र भरत सिंह के साथ घूमने के लिए कैंची धाम आए थे। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद उन्होंने अपने हल्द्वानी में ही रहने वाले दोस्त राहुल कुमार (20) को भी साथ लिया और कैंची धाम के लिए निकल पड़े।

यह भी पढ़ें -  एक और भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

तीनों दोस्तों ने कैंची धाम के बाद घोड़ाखाल मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद वो राहुल को छोड़ने के लिए नैनीताल के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि राहुल कि डेढ़ बजे नैनीताल में इंटरनल परीक्षा थी। जिस वजह से वो तेज रफ़्तार से उनकी कार तेज रफ़्तार में थी। पाइंस शमशान घाट के पास उन्होंने बैंड काटा ही था कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में देर रात चली गोलियां… ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस-बदमाश आमने-सामने

दो की हालत गंभीर

हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हल्द्वानी निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरविंद और युवराज की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999